March 20, 2026

पद्मश्री साहित्यकार डॉ. देशवाल व पैरालंपिक खिलाड़ी हरविंदर सम्मानित

0
पद्मश्री साहित्यकार डॉ. देशवाल व पैरालंपिक खिलाड़ी हरविंदर सम्मानित

पद्मश्री साहित्यकार डॉ. देशवाल व पैरालंपिक खिलाड़ी हरविंदर सम्मानित

चंडीगढ़, 9 मार्च। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज उनके निवास संत कबीर कुटीर पर पद्मश्री से सम्मानित साहित्यकार डॉ संतराम देशवाल और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हरविंदर ने सपरिवार मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ  संतराम देशवाल और श्री हरविंदर को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और पद्मश्री सम्मान प्राप्त करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी ने भी पद्मश्री सम्मान के लिए बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि डॉ संतराम देशवाल हरियाणवी लोक साहित्य के साथ-साथ हिन्दी साहित्य के भी प्रतिष्ठित विद्वान हैं। उनकी पहचान हरियाणा की लोक भाषा, लोक संस्कृति एवं लोक साहित्य के संरक्षक के रूप में प्रतिष्ठापित हो चुकी है। देशवाल जी का जीवन और कृतित्व हरियाणवी लोक संस्कृति, लोक साहित्य, हिंदी साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता, संपादन, शोध कार्य, शोध-निर्देशन और समाज-सेवा के प्रति समर्पित रहा है।

हरविंदर सिंह पैरा-तीरंदाज हैं। वे पहले भारतीय पैरा तीरंदाज बने, जिन्होंने पैरालिंपिक और एशियाई पैरा खेलों में भारत के लिए ऐतिहासिक पदक जीते। इन्हें पैरा-तीरंदाजी के खेल में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए 2021 में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *