March 15, 2026

सीएम धामी ने किया पालना केंद्रों का उद्घाटन

0
सीएम धामी ने किया पालना केंद्रों का उद्घाटन

सीएम धामी ने किया पालना केंद्रों का उद्घाटन

देहरादून, 29 नवंबर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आश्रित शिशुओं के लिए प्रदेश में 168 पालना केंद्रों का उद्घाटन किया। 

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने श्रम विभाग एवं कर्मचारी राज्य योजना कार्यालयों को सीएसआर मद से 60 कंप्यूटर का वितरण भी किया। केदारनाथ क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं में कार्य कर रहे 432 श्रमिकों के लिए ट्रैक सूट, जूते एवं खाद्य सामग्री के ट्रक को हरी झंडी दिखाकर  मुख्यमंत्री ने रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन प्रयासों से श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार आ रहा है और उनकी सामाजिक स्थिति भी सशक्त हो रही है।

इस अवसर पर विधायक खजानदास, सविता कपूर, श्रमायुक्त दीप्ति सिंह, निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास प्रशांत आर्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *