January 29, 2026

दुनिया में देश का नाम हरियाणा के खिलाड़ियों ने किया रोशन – सैनी

0
दुनिया में देश का नाम हरियाणा के खिलाड़ियों ने किया रोशन - सैनी

दुनिया में देश का नाम हरियाणा के खिलाड़ियों ने किया रोशन - सैनी

चंडीगढ़ 1 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि आज दुनिया में भारत का नाम हरियाणा के खिलाड़ियों ने रोशन किया है। वर्तमान राज्य सरकार की खेल नीति के परिणामस्वरूप पेरिस ओलंपिक में हरियाणा के दो खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर दुनिया में परचम लहराने का काम किया है जिसके लिए उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज चंडीगढ़ से दिल्ली के ट्रेन के सफर के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे जांबाज खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके हरियाणा का नाम ऊंचा किया है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के नेतृत्व में खेलों इंडिया जैसे कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसके अब सुखद परिणाम मिल रहे है। हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करके देश-प्रदेश का नाम ऊंचा कर रहे है। उन्होंने कहा कि इन युवा खिलाड़ियों को तैयार करने में सरकार भी बहुत मेहनत कर रही है और एक प्लेटफार्म देने का काम कर रही है।

आने वाले विधानसभा चुनाव के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों में चलन है कि केंद्र में जिस पार्टी की सरकार होती है वे उसी पार्टी को मत देने का काम करते है। इसलिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में हरियाणा में भाजपा एक स्थाई और विकासशील सरकार बनाने जा रही है जो लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।

उन्होंने कहा कि हम तीसरी बार सरकार बनाकर हरियाणा में विकास की गति को आगे बढ़ाने का काम करेंगें। इसलिए हम रचनात्मक बैठक कर रहे है और लोगों से लगातार मिल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *