September 2, 2025

कर्मचारी कल्याण योजनाओं पर हरियाणा सरकार और मजदूर संघ की बैठक

0
कर्मचारी कल्याण योजनाओं पर हरियाणा सरकार और मजदूर संघ की बैठक

कर्मचारी कल्याण योजनाओं पर हरियाणा सरकार और मजदूर संघ की बैठक

चण्डीगढ़, 18 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिसका सीधा लाभ कर्मचारियों को मिल रहा है। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश के लगभग 1 लाख 20 हजार संविदा कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

सैनी ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से लगे जिन कर्मचारियों को डाटा एचआरएमएस 2.0 पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है, ऐसे कर्मचारियों का डाटा प्राथमिकता के आधार पर पोर्टल पर जल्द अपलोड किया जाए। बैठक में निर्देश दिए गए कि प्रदेश के जिन कर्मचारियों ने चिरायु योजना के तहत पैसा जमा करवाया हुआ है उनके कार्ड शीघ्र जारी किए जाएँ, ताकि वे योजना का लाभ उठा सकें।

बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने निर्देश दिए कि अधिकारी अपने विभागों के कर्मचारियों से संबंधित विषयों की रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *