March 16, 2026

सांसद परनीत कौर बीजेपी में हुई शामिल

0
सांसद परनीत कौर बीजेपी में हुई शामिल

सांसद परनीत कौर बीजेपी में हुई शामिल

नई दिल्ली, 14 मार्च। वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व विदेश राज्य मंत्री और पटियाला से चार बार सांसद परनीत कौर वीरवार को भाजपा में शामिल हो गईं।

उन्हें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब प्रभारी विजय रूपानी, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, विनोद तावड़े, तरुण चुघ और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा को ज्वाइन किया।

पार्टी में उनका स्वागत करते हुए तावड़े ने कहा कि परनीत कौर की वरिष्ठता, अनुभव, संसद और सार्वजनिक जीवन में लंबे वर्षों को देखते हुए पंजाब में पार्टी मजबूत होगी। सांसद परनीत कौर ने पार्टी नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह पंजाब के लोगों की सेवा करने का मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पूरे भाजपा नेतृत्व की आभारी हैं।

उन्होंने कहा, पूरे देश में हर किसी को प्रधानमंत्री मोदी के गतिशील और दूरदर्शी नेतृत्व पर गर्व है। सभी ने देखा कि उनके नेतृत्व में देश का कद विश्व स्तर पर बढ़ा है और हर भारतीय को इस पर गर्व है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री के “विकसित भारत” के दृष्टिकोण ने भारत के लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी पार्टी का हिस्सा होने पर गर्व है जिसके लिए देश और इसके लोगों का कल्याण एंव प्रगति सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बाद में कौर ने यहां भाजपा अध्यक्ष जेपी.नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। उनके साथ उनकी बेटी बीजेपी पंजाब महिला मोर्चा की अध्यक्ष जय इंदर कौर और पंजाब महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मनीषा गुलाटी भी उनके साथ मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *