March 20, 2026

मुख्यमंत्री सैनी से आशीर्वाद लेने पहुंचे नवनियुक्त आईएएस अधिकारी

0
मुख्यमंत्री सैनी से आशीर्वाद लेने पहुंचे नवनियुक्त आईएएस अधिकारी

मुख्यमंत्री सैनी से आशीर्वाद लेने पहुंचे नवनियुक्त आईएएस अधिकारी

चंडीगढ़, 7 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज सचिवालय में नव पदोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया तथा मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने सभी नव पदोन्नत अधिकारियों को पदोन्नति पर हार्दिक बधाई और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति आपके अब तक के सेवा कार्य की प्रतिबद्धता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। आप सभी से अपेक्षा है कि भविष्य में भी इसी प्रकार की ईमानदारी, निष्ठा और दक्षता से कार्य करते हुए प्रदेश के विकास में सार्थक योगदान देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका राज्य के सुशासन और जनकल्याण में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे हर पद पर रहते हुए ‘अंत्योदय’ की भावना को केंद्र में रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुँचाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी कहा कि जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का मूल उद्देश्य होना चाहिए और सभी अधिकारी एक संवेदनशील, पारदर्शी और उत्तरदायी प्रशासन देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि नव पदोन्नत अधिकारी अपने अनुभव और ज्ञान के बल पर प्रदेश को नई ऊँचाइयों की ओर ले जाने में सफल रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *