March 17, 2026

मुख्यमंत्री ने श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका

0
मुख्यमंत्री ने श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका

मुख्यमंत्री ने श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका

शिमला, 10 जून। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सिक्ख धर्म के पांचवें गुरु श्री अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर शिमला के कॉर्ट रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब, श्री गुरु सिंह सभा में माथा टेका।

इस मौके पर उन्होंने श्री गुरूद्वारा साहिब में शब्द कीर्तन श्रवण किया और समाज से गुरु श्री अर्जुन देव जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि गुरु श्री अर्जन देव जी ने सच्चाई, अहिंसा और करूणा से समाज को सशक्त बनाने का प्रयास किया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मुख्यमंत्री को सिरोपा और तलवार भेंट कर सम्मानित किया।

शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, उपायुक्त अनुपम कश्यप और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *