January 28, 2026

यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

0
यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

उत्तरकाशी, 3 नवंबर। यमुनोत्री मंदिर के कपाट आज भाई दूज के पर्व पर धार्मिक परंपरानुसार शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। 

यमुनोत्री धाम में आज तड़के से ही विशेष पूजा-अभिषेक का क्रम जारी रहा और अभिजीत मुहूर्त में अपराह्न 12.05 बजे मंदिर के कपाट बंद कर यमुना जी की भोग मूर्ति को डोली में बिठाकर भाई शनिदेव समेश्वर महाराज की अगुवाई में खरसाली गांव के लिए रवाना किया गया।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन कपाटबंदी और डोली यात्रा का साक्षी बनने के लिए यमुनोत्री धाम पहुंचे थे। ।

यमुना जी की भोग मूर्ति  शीतकाल के लिए खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर में विराजमान रहेंगी और श्रद्धालुजन यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने तक खरसाली स्थित मंदिर में यमुना जी का दर्शन-पूजन कर सकेंगे।

इस अवसर पर विधायक संजय डोभाल, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश प्रसाद उनियाल सहित मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी व तीर्थ पुरोहितों के साथ ही क्षेत्रीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *