March 17, 2026

सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में बच्चों के कल्याण पर फोकस

0
सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में बच्चों के कल्याण पर फोकस

सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में बच्चों के कल्याण पर फोकस

चंडीगढ़, 16 मार्च। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों में बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके साथ ही बच्चों के लिए स्वच्छता सुविधाओं में सुधार कर उन्हें साफ-सुथरा, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के 2162 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए नए शौचालय बनाए जाएंगे, जिन पर लगभग 7.78 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शौचालय के निर्माण पर लगभग 36 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

उन्होंने आगे बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बनाए जाने वाले शौचालयों के लिए जल्द ही जिलों को फंड जारी कर दिए जाएंगे, ताकि निर्माण कार्य समय पर शुरू किया जा सके।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ये शौचालय बच्चों की स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए बनाए जाएंगे, जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले छोटे बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनके लिए साफ-सुथरा वातावरण सुनिश्चित होगा।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र छोटे बच्चों की देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा का पहला चरण होते हैं। बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बेहतर शौचालय सुविधाओं से न केवल बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा होगी बल्कि अभिभावकों का भरोसा भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर और मजबूत होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इन शौचालयों का निर्माण कार्य ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के माध्यम से कराया जाएगा और इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *