October 12, 2026

चंडीगढ़ में जुटे तीन Bikers Groups, बेल्ट ड्राइव तकनीक का लाइव डेमो

0
चंडीगढ़ में जुटे तीन बाइकिंग ग्रुप्स, बेल्ट ड्राइव तकनीक का लाइव डेमो

चंडीगढ़ में जुटे तीन बाइकिंग ग्रुप्स, बेल्ट ड्राइव तकनीक का लाइव डेमो

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर। Gates Drive Belt की ओर से आयोजित संडे ब्रेकफास्ट राइड में ट्राईसिटी के तीन बाइकिंग ग्रुप्स ने हिस्सा लिया। आई बाइकर राइडिंग ग्रुप, ट्राई सिटी बाइकर्स और अकाल बाइकर के सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए और मोटरसाइकिल की नई तकनीक के बारे में जानकारी हासिल की।

राइड में आई बाइकर राइडिंग ग्रुप के एडमिन गैरी बाबा, ट्राई सिटी बाइकर्स के एडमिन शंकर जोशी और अकाल बाइकर के एडमिन अरविंदर सिंह शामिल हुए। गैरी बाबा ने शंकर जोशी को भी इस आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।

बाइकर्स को एक मंच पर लाना मकसद : गैरी बाबा

आई बाइकर राइडिंग ग्रुप के एडमिन गैरी बाबा ने कहा कि उनका प्रयास बाइक राइडिंग के शौकीनों को एक मंच पर लाने के साथ उन्हें बाइक के रखरखाव से जुड़ी नई तकनीकों की जानकारी देना है। इससे राइडर्स तकनीकी बदलावों से अपडेट रह सकेंगे और अपने बाइकिंग अनुभव को बेहतर बना सकेंगे।

बाइकिंग का कारवां बढ़ता रहे : शंकर जोशी

ट्राई सिटी बाइकर्स के एडमिन शंकर जोशी ने कहा कि बाइक राइडिंग एक जुनून है। वह चाहते हैं कि बाइकर्स का कारवां लगातार आगे बढ़े और राइडर्स को मोटरसाइकिल की दुनिया में हो रहे तकनीकी बदलावों की जानकारी मिलती रहे, ताकि उनकी यात्राएं सुखद बन सकें।

बाइकिंग में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी सकारात्मक : अरविंदर सिंह

अकाल बाइकर के एडमिन अरविंदर सिंह ने कहा कि बाइक राइडिंग जोश और जीवन को शानदार तरीके से जीने का अनुभव देती है। पिछले कुछ वर्षों में इसके प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। अब युवा ही नहीं, बल्कि हर आयु वर्ग के लोग, खासकर महिलाएं भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने इसे बाइकिंग समुदाय के लिए सकारात्मक संकेत बताया।

रॉयल एनफील्ड मीटियर के लिए बेल्ट ड्राइव का डेमो

कार्यक्रम के दौरान Gates Drive Belt ने रॉयल एनफील्ड मीटियर 350 और सुपर मीटियर 650 के लिए बेल्ट ड्राइव तकनीक का लाइव डेमो दिया। इसमें पारंपरिक चेन-स्प्रोकेट सिस्टम के विकल्प के रूप में बेल्ट और पुली तकनीक की कार्यप्रणाली समझाई गई।

पारंपरिक चेन की तरह बेल्ट ड्राइव सिस्टम में नियमित लुब्रिकेशन की जरूरत नहीं होती। हालांकि, किसी भी मोटरसाइकिल में इसे लगाने से पहले संबंधित मॉडल के लिए इसकी अनुकूलता, सुरक्षा और टिकाऊपन की पुष्टि करना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *