भाजपा की जीत पर विज का बयान—देश ने काम करने वाली पार्टी को पहचाना
भाजपा की जीत पर विज का बयान—देश ने काम करने वाली पार्टी को पहचाना
चंडीगढ़, 4 मई। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल, असम व पंडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर कहा कि हिंदुस्तान की जनता ने सारी पार्टियों को स्कैन कर अच्छी तरह पहचान लिया कि काम करने वाली पार्टी केवल भारतीय जनता पार्टी है, बाकि तो जुगाड़ है, पारिवारिक जुगाड़ है या सत्ता हथियाने के दल बने हुए हैं।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल में इतनी बड़ी जीत हासिल कर इतिहास रच दिया और भाजपा जहां-जहां चुनाव लड़ रही वहां भाजपा हरियाणा में जीती, दिल्ली में जीती, फिर मुंबई व बिहार में जीती और अब बंगाल व असम में जीते हैं तथा आगे भी जहां-जहां चुनाव होंगे वहां भाजपा जीतेगी और कमल का फूल खिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सांस्कारिक पार्टी, विचारों की पार्टी, देश की पार्टी, राष्ट्रवाद की पार्टी है जिसकी नीतियां है, देश में शिक्षा व सुरक्षा तथा हर प्रकार की जिसकी नीतियां भाजपा की है और इस वजह से भाजपा को लोग पसंद कर रहे हैं।
वहीं, आगे पंजाब में चुनावों को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि पंजाब में आगे चुनाव है और गली-गली से भाजपा जिंदाबाद की आवाज आएगी। उन्होंने कहा पंजाब में पूरी तरह से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
इससे पहले आज अम्बाला छावनी स्थित भारतीय जनता पार्टी के निकलसन रोड स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर जीत का जश्न बनाया। बड़ी संख्या में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर भांगड़ा डाला और लड्डू बांटे। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई।
इस अवसर पर भाजपा नेता संजीव सोनी, जसबीर जस्सी, विजेंद्र चौहान, अजय बवेजा, संजीव वालिया, प्रवेश शर्मा, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, विकास बहगल, आशीष अग्रवाल, भरत कोछड़, बलित नागपाल, रवि सहगल के अलावा बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
