March 17, 2026

उत्तराखंड समान नागरिक संहिता के नियम तैयार करने पर मंथन

0
उत्तराखंड समान नागरिक संहिता के नियम तैयार करने पर मंथन

उत्तराखंड समान नागरिक संहिता के नियम तैयार करने पर मंथन

देहरादून, 13 सितंबर। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी तथा उत्तराखंड समान नागरिक संहिता की समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में बीजापुर में उत्तराखंड समान नागरिक संहिता की नियमावली बनाने के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। 

बैठक में गृह, पुलिस, स्वास्थ्य, आबकारी, अल्पसंख्यक, संस्कृति, खाद्य व नागरिक आपूर्ति, ऊर्जा, नियोजन, वित्त विभाग के सहयोग व समन्वय से उत्तराखण्ड यूसीसी की नियमावली बनाने से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। 

मुख्य सचिव राधा रतू़ड़ी व उत्तराखंड यूसीसी सदस्य शत्रुघ्न सिंह ने यूसीसी के क्रियान्वयन के लिए बनने वाली नियमावली को अन्तिम रूप देने में सभी विभागों को सहयोग  व समन्वय के निर्देश दिए हैं।
यूसीसी सदस्य मनु गौर, सुरेखा डंगवाल, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु सहित गृह, पुलिस, स्वास्थ्य, आबकारी, अल्पसंख्यक, संस्कृति, खाद्य व नागरिक आपूर्ति, ऊर्जा, नियोजन, वित्त विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *