September 19, 2026

M.R.S.A.F.P.I.के 20 कैडेट N.D.A. और T.E.S.की मेरिट सूची में

0
M.R.S.A.F.P.I.के 20 कैडेट N.D.A. और T.E.S.की मेरिट सूची में

M.R.S.A.F.P.I.के 20 कैडेट N.D.A. और T.E.S.की मेरिट सूची में

चंडीगढ़, 10 नवंबर। महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई.) ने अपने कैडेटों की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए इंस्टीट्यूट के परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। संस्थान की स्थापना से लेकर अब तक इस वर्ष एनडीए/टीईएस की अखिल भारतीय मेरिट सूची में  सबसे अधिक कैडेट शामिल आए हैं।

अखिल भारतीय एनडीए मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल करने वाले कैडेट अरमान प्रीत सिंह और टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस) की अखिल भारतीय मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले करमन सिंह तलवार सहित 12वें कोर्स के दस कैडेटों को संस्थान के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान के नेतृत्व में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शेमरॉक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन श्री अमरजीत बाजवा, इस स्कूल की प्रिंसिपल प्रनीत सोहल और इम्पैक्ट एजुकेशनल सर्विसेज के कर्नल (सेवानिवृत्त) पीयूष बहुगुणा भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2024 में एनडीए के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में देशभर से लगभग 6 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को सेवा चयन बोर्ड (एस.एस.बी.) साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। एनडीए प्रवेश परीक्षा और एस.एस.बी. साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की गई थी। 12वें कोर्स के कैडेट अरमान प्रीत सिंह ने ऑल इंडिया मेरिट में पहला स्थान और कैडेट केशव सिंगला ने 15वां स्थान प्राप्त किया। इस संस्थान के 24 कैडेटों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जिनमें से 16 कैडेटों ने एस.एस.बी. साक्षात्कार भी पास कर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया।

टेक्निकल एंट्री स्कीम (टी.ई.एस.)-52 कोर्स की मेरिट सूची हाल ही में घोषित की गई थी, जिसमें 12वें कोर्स के कैडेट करमन सिंह तलवार ने ऑल इंडिया मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त किया। करमन के अलावा एस.एस.बी. के लिए संस्थान के तीन अन्य कैडेटों ने भी मेरिट सूची में स्थान हासिल किया।

पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने कैडेटों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के उन युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो रक्षा सेवाओं में अधिकारी के रूप में करियर बनाना चाहते हैं।

एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई. के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान ने बताया कि संस्थान के 7वें और 8 वें कोर्स के 09 कैडेट, जो इस समय आई.एम.ए. और ए.एफ.ए. में प्रशिक्षण ले रहे हैं, इस साल दिसंबर में भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना में गजटेड अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त करेंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि संस्थान के 15वें कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी और प्रवेश परीक्षा की तिथि की घोषणा बहुत जल्द की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *