July 7, 2025

दड़वा की सैकड़ों महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन

0
दड़वा की सैकड़ों महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन

दड़वा की सैकड़ों महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन

चंडीगढ़, 30 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की महिला सशक्तिकरण की योजनाओं व भारतीय जनता पार्टी की नीतियों  से प्रभावित होकर दड़वा की 100 से अधिक महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने सभी महिलाओं को प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता धवन,  प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री नेहा अरोड़ा व रुबी गुप्ता , तथा जिला अध्यक्ष संदीप जी की उपस्थिति में  साथ पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी ही है जिसमे नारी सशक्तिकरण को बहुत महत्व दिया जाता है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि शामिल हुए नए सदस्यों से पार्टी की कार्यशैली में वृद्धि होगी तथा पर पार्टी को मजबूती मिलेगी आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में इन महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। सभी कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया जाएगा।

इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पा राठौड़, प्रदेश सचिव नीलम शाह और प्रदेश सचिव गीता शर्मा भी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *