September 19, 2026

रोपवे विकास के लिए नोडल एजेंसी बनेगी ब्रिडकुल

0
रोपवे विकास के लिए नोडल एजेंसी बनेगी ब्रिडकुल

रोपवे विकास के लिए नोडल एजेंसी बनेगी ब्रिडकुल

देहरादून, 30 अक्टूबर। उत्तराखंड में रोपवे विकास के नितांत महत्व को देखते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य सरकार की एकमात्र नोडल एजेंसी निर्धारित किए जाने को लेकर लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, पेयजल, सिचाई व ब्रिडकुल (  BRIDCUL ) के साथ विस्तृत चर्चा की। 

मुख्य सचिव ने राज्य में रोपवे इन्फ्रास्ट्रक्चर के सम्पूर्ण विकास, कंसल्टेंसी, टेक्निकल व अन्य संबंधित सेवाओं के लिए ब्रिडकुल को विशेषज्ञ एजेंसी घोषित किए जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में सभी संबंधित विभागों व हितधारकों की सहमति लेते हुए अग्रेतर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में ब्रिडकुल  रोपवे एवं अन्य निर्माण कार्यों में विशेषज्ञता, अनुभव एवं पर्याप्त मानव संसाधन रखती है। ब्रिडकुल के अनुभवों एवं विशेषज्ञता का लाभ रोपवे विकास में लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे रोपवे विकास के प्रोजेक्ट में तीव्रता से प्रगति सुनिश्चित होगी।

बैठक में सचिव सचिन कुर्वे, पंकज कुमार पांडेय, धीरज गब्र्याल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *