September 19, 2026

बेल्जियम की कंपनी के डेलिगेशन ने की सीएम से मुलाकात

0
बेल्जियम की कंपनी के डेलिगेशन ने की सीएम से मुलाकात

बेल्जियम की कंपनी के डेलिगेशन ने की सीएम से मुलाकात

चंडीगढ़, 6 दिसंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। विदेशी निवेशकों की हरियाणा पहली पसंद बनता जा रहा है। कई देश अपने प्लांट के विस्तार के लिए हरियाणा में संभावना तलाश रहे हैं। प्लांट लगाने में रुचि भी ले रहे हैं। 

इसी के अनुरूप AB INBEV (बेल्जियम कंपनी) के प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा में प्लांट के विस्तार करने में गहरी रुचि व्यक्त की और कई प्रोडेक्ट बढ़ाने की भी बात की। कंपनी की ओर से किसानों के हितों का पूरा ख्याल रखने की आशा जताई। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि कंपनी को हरियाणा में प्लांट के विस्तार के लिए सरकार की ओर से सहयोग दिया जाएगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में हरियाणा प्रदेश तरक्की की राह पर है। कई देशों की कंपनियां यहां पर अपने प्लांट लगाने में दिलचस्पी ले रही हैं। उन्हें यहां पर न सिर्फ प्लांट के विस्तार करने में सुविधा मिल रही है बल्कि व्यवसाय के नजरिये से भी लाभ मिल रहा है। युवाओं को रोजगार भी मिल रहे हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, AB INBEV (बेल्जियम कंपनी) की प्रतिनिधि अनुसुया रे और विदेश सहयोग विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *